• Social Media Links
  • Site Map
  • Accessibility Links
  • हिन्दी
Close

अर्थव्यवस्था

उत्तर त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था मुख्य रूप से कृषि, पशु संसाधन विकास और मत्स्य पालन पर आधारित है। यहाँ मुख्यतः धान, संतरा, अनानास, कटहल, केला, नींबू, सुपारी, आम आदि की खेती होती है। इस जिले में मत्स्य पालन आय का एक महत्वपूर्ण स्रोत है। उत्तर त्रिपुरा जिले में कई लघु और मध्यम आकार के मत्स्य पालन इकाइयां हैं, जो कई लोगों को रोजगार प्रदान करती हैं। इसके साथ ही इस जिले में चाय के बागान भी हैं, जो लोगों को रोजगार देते हैं। रबर और बाँस की खेती भी उत्तर त्रिपुरा की अर्थव्यवस्था का एक महत्वपूर्ण हिस्सा हैं।